गरियाबंद : दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत 4 घायल घायलों की इलाज जारी, - state-news.in
ad inner footer

गरियाबंद : दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत 4 घायल घायलों की इलाज जारी,

 

गरियाबंद। नेशनल हाइवे 130 सी पर राजिम के पास बीती रात एक भीषण हादसा हो गया। एक बोलेरो कार से टकरा गयी। कार सवार 5 में से एक की मौके पर मौत हो गयी जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को राजिम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत गंभीर होने पर रायपुर रिफर कर दिया गया।

राजिम थाना से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार 5 युवक गरियाबंद जिले के रहने वाले है। जो राजिम से गरियाबंद लौट रहे थे, इसी बीच रात तकरीबन 11 बजे हादसे का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों के परिजन राजिम थाना पहुंच गए। 


पुलिस के मुताबिक गरियाबंद के वार्ड 4 निवासी राकेश चुरपाल की हादसे में मौत हो गयी। वही गरियाबंद के वार्ड 4 निवासी अनुज ठाकुर, कसाबाय निवासी डुमन सिंह नेताम, सजंय साहू और कोचवाय निवासी पोषण हलबा हादसे में घायल हो गए है। 


हादसे की जानकारी मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया। वही मृतक का पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads