प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम गरियाबंद जिले के अंतिम छोर ओडिशा सीमा से लगे देवभोग पहुँचकर कृषि कानून के खिलाफ पद यात्रा कर रहे है - state-news.in
ad inner footer

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम गरियाबंद जिले के अंतिम छोर ओडिशा सीमा से लगे देवभोग पहुँचकर कृषि कानून के खिलाफ पद यात्रा कर रहे है

 


पिछले एक महीने से प्रदेश के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस द्वारा केंद्र के कृषि कानून बिल के खिलाफ पदयात्रा किया जा रहा था, जिसका समापन 20 तारीख को होना है, मगर उससे ठीक एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर ओडिशा सीमा से लगे बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के देवभोग पहुँचकर कृषि कानून के खिलाफ पद यात्रा कर रहे है । बिन्द्रानवागढ़ के देवभोग के कई गाँव मे केंद्र के कृषि कानून के विरोध में पदयात्रा कर रहे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रोहनागुड़ा में किसानों को सम्बोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन कानून इतना घातक है, कि छोटे-बड़े सभी किसानों की हालत मजदूर जैसे हो जाएगी, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम शुक्रवार को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के देवभोग क्षेत्र में केंद्र के कृषि कानून के विरोध में स्थानीय कार्यकर्ता व सैकड़ो पदाधिकारियों के साथ मिलकर पदयात्रा निकाल रहे है, यात्रा कुम्हडाई खुर्द से होते रोहनागुड़ा, कुर्मिबासा, मूँगिया, झराबहाल होते देवभोग पहुंची, ग्रामीणों ने जगह-जगह पदयात्रियों का आतिशबाजी कर स्वागत किया, पद यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद हैं, प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने यात्रा के दरम्यान रोहनागुड़ा व मूँगिया में किसानों को सम्बोधित किया मरकाम ने कहा कि आज आपके गांव तक मुझे पदयात्रा निकालने आना पड़ा है, केंद्र के तीनों कृषि कानून का सर्वत्र विरोध हो रहा है, एकजुटता दिखा कर सभी इसका विरोध करें, काननू लागू हुई तो किसान को मजदूर बनते देर नही लगेगी, किसान के साथ कांग्रेस खड़ी है, इस अभियान में सभी का साथ जरूरी है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads