गरियाबंद में दो दिवसीय अखिल भारतीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

गरियाबंद में दो दिवसीय अखिल भारतीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

 


आज कान्हा क्लब परिवार के तत्वाधान में आयोजित 2 दो दिवसीय अखिल भारतीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगरपालिका परिषद गरियबन्द के अध्यक्ष गफ्फार मेमन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता  द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के संस्थापक  डी. बी. आर्य ने एवं की विशेष अतिथि डा. आर.के.तलवरे,  आबिद ढेबर,मनोज खरे, सुरेन्द सोनटके, हरमेश चावड़ा,रितिक सिन्हा, आसिफ मेमन,  आशीष शर्मा,वंश सिन्हा, श्रीमती गुलेश्वरी ठाकुर, नीतू देवदास, गेंदलाल सिन्हा थे। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ पुलिस गर्ल्स एवं रायपुर गर्ल्स टीम के बीच खेला गया जिसमें रायपुर गर्ल्स की टीम 2-0 से विजयी रही। पुरुष वर्ग में पंजाब, उत्तरप्रदेश, पुणे, छत्तीसगढ़ पुलिस, बी एस पी की टीम शामिल है। प्रतियोगिता लीग आधार पर खेला जा रहा है, जिसमें पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला उत्तरप्रदेश एवं पुणे के बीच खेला गया।

इससे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन ने इस अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन के लिये कान्हा क्लब को बधाई देते हुये कहा कि व्हालीबाल से गरियाबन्द का गहरा नाता रहा है इस नगर ने राष्ट्रीय स्तर पर कई खिलाड़ी दिये है इस तरह के आयोजन से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ गफ्फार मेमन ने सर्विस करके किया। इस प्रतियोगिता दो अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों  दीपेश सिन्हा एवं शिखर सिंह भी अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय निर्णायक शामिल है। आज के कार्यक्रम का संचालन एवं मैच की कमेंट्री क्रमशः संजीव साहू, गिरीश शर्मा, विजय सिन्हा एवं आनन्द झा ने की। प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह में कान्हा क्लब के विजय सिन्हा, सूरज महाडिक,छगन यादव, कार्तिक यादव,विजय कश्यप,टिंकू ठाकुर,   होरी यादव,प्रकाश सरवैया,  कमलेश यादव, जीतू सेन, सुनील यादव, जोहन बघेल, महेन्द्र यादव,कुबेर सपहा,गुडाधुर,मनोज यादव, रोशन यादव, , ललित साहू, रवि यादव, प्रकाश सोनी, आकाश तिवारी,गबरू,अतहर मेमन आदि उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer