गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही दो ट्रैक्टर अवैध धान को पुलिस ने किया जब्त - state-news.in
ad inner footer

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही दो ट्रैक्टर अवैध धान को पुलिस ने किया जब्त

 


गरियाबंद जिले के अमलीपदर पुलिस ने धान का परिवहन करते दो ट्रॉली धान को जब्त किया है, धान ले जा रहे किसान से धान के वैध दस्तावेज दिखाने कहा गया तो किसान ने किसी भी तरीके का दस्तावेज प्रस्तुत नही किया  जिसके बाद पुलिस ने किसान के जवाब से असंतुष्ठता जाहिर करते हुए धान का पंचनामा कर जब्ती कार्यवाही कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है ।


जानकारी से असंतुष्ठ होते हुए स्थानीय पटवारी और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के समक्ष ग्राम कांडेकेला में जब्ती की कार्यवाही की है, बहरहाल धान के वैध दस्तावेज नही मिलने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे है, दरअसल ओडिशा की सीमा से नजदीक होने के चलते ओडिशा का धान होने की शंका जाहिर की जा रही है, क्योंकि ओडिशा में धान का मूल्य बहुत कम है, जिसके चलते अक्सर ओडिशा सीमा से धान छत्तीसगढ़ लाकर खपाने का प्रयास होता रहा है ।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है!

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads