मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजिम पहुचकर भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजिम पहुचकर भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए

 


गरियाबंद -प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजिम पहुँचे हुए थे, इस दौरान वो भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए हर साल 7 जनवरी को राजिम माता जयंती साहू समाज के द्वारा मनाया जाता है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  राजिम  भक्तिन माता जयंती महोत्सव में शामिल हुए राजिम माता के नाम पर शोध संस्थान और सेवा कार्य के लिए नया रायपुर में 5 एकड़ जमीन देने की   उन्होंने घोषणा की ।

राजिम भक्तिन माता जयंती में मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि फिंगेश्वर सामुदायिक अस्पताल का नाम राजिम माता के नाम पर रखा  जाएगा राजिम में साहू समाज धर्मशाला के लिए ₹ 50 लाख देने की घोषणा की साथ ही उन्होंने कहा कि

राजिम  राज्य की सांस्कृतिक विरासत की पहचान है, राजिम भक्तिन माता  जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए इस अवसर पर  उन्होंने कहा कि राजिम महोत्सव  के प्रारंभ से एक नव चेतना का प्रारंभ हुआ है, राजिम केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि तीन नदियों और उत्तर दक्षिण का संगम है, उन्होंने कहा कि  राजिम  को  केवल एक शहर के रूप में नहीं बल्कि राज्य के सांस्कृतिक विरासत के रूप में देखना चाहिए यहां  केवल नदियों का ही नहीं बल्कि विचारधाराओं का संगम होता है, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज द्वारा  समाज को नई ऊंचाई देने  का प्रयास किया गया है, जिसके लिए समाज बधाई के पात्र हैं, उन्होंने इस अवसर पर 3 बड़ी घोषणाओं का  एलान किया, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने   राजिम मेला स्थल में साहू समाज को भव्य धर्मशाला निर्माण के लिए 50 लाख रुपए रुपए देने एवं  समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  फिंगेश्वर को राजिम  माता के नाम पर  करने की घोषणा की । अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि पिछले वर्ष किए गए घोषणा के अनुरूप 54 एकड़ जमीन का चयन  कर लिया गया है, और यहां तेजी से विकास किया जाएगा, यहां साधु संतों के निवास  से लेकर अधिकारी कर्मचारियों की रहने व्यवस्था, मंडप, मेला, मीना बाजार आदि के लिए  स्थाई सुविधा विकसित किया जाएगा  उन्होंने यह भी कहा कि राज्य छत्तीसगढ़ी  संस्कृति को बढ़ावा दे रही है, और इसी को केंद्र मानकर विकास कार्य कर रही है, राज्य सरकार छत्तीसगढ़ वासियों का  गरिमा और मान-सम्मान बढ़ाने के लिए संस्कृति को पुनर्जीवित करने का कार्य किया है, उन्होंने प्रदेशवासियों को राजिम माता भक्ति जयंती की बधाई दी और कहा कि भक्त राजिम माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में संगठित तरीके से काम कर आगे बढ़ रहा है और दूसरे समाज भी उनका अनुकरण कर रहे हैं, इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव शकुंतला साहू,महासमुंद  सांसद चुन्नी लाल साहू, बिलासपुर सासंद अरुण साव, राज्य सभा सांसद  विवेक तनखा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, व अभनपुर  विधयक  धनेद्र साहू, विधायक राजिम  अमितेश शुक्ल, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, सहित साहू समाज के अन्य प्रतिनिधि, सदस्य और बड़ी संख्या में स्वजातीय बन्धु मौजूद थे।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer