छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में नक्सल इलाकों में तैनात जवानों के बीच आपसी विवाद के चलते हुई गोलीबारी एक कि मौके पर हुई मौत दो गंभीर रूप से घायल
Friday, January 29, 2021
Edit
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जवानों के बीच खूनी संघर्ष की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है।
जवानों के बीच खूनी संघर्ष में गोली चलने से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को उपचार के लिए राजधानी के अस्पताल में लाने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला केशलूर के पास स्थित सेड़वा कैम्प का है। जहां सीआरपीएफ 241 बटालियन के जवानों में आपसी विवाद के चलते खूनी संघर्ष छिड़ गया जवानों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक की नौबत आ गई। विवाद के बीच एक जवान ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इस दौरान गोली लगने से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर लाया जा रहा है।
Previous article
Next article