भाजपा मंडल गरियाबंद का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न कार्यकर्ताओ को पार्टी के रीतीनीति, विचारधारा और कार्यपध्दति से कराया गया अवगत - state-news.in
ad inner footer

भाजपा मंडल गरियाबंद का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न कार्यकर्ताओ को पार्टी के रीतीनीति, विचारधारा और कार्यपध्दति से कराया गया अवगत

 


गरियाबंद - राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा मंडल गरियाबंद मे आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का गुरूवार को संपन हुआ। दो दिवसीय शिविर के दौरान अलग अलग सत्रो के माध्यम से कार्यकर्ताओ को भाजपा के रीति नीति, कार्यपध्दति, विचारधारा, उद्देश्य और इतिहास से अवगत कराया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित सांसद, पूर्व सांसद और सहित वरिष्ठ पदाधिकारियो ने कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन देते हुए उनमे उत्साह का संचार किया। उद्घाटन सत्र मेें प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण का महत्व समझाते हुए गंभीरता से इसका अनुशरण करने की अपील की। कार्यक्रम को सांसद चुन्नीलाल साहू और जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित किया।

वही दो दिवसीय प्रशिक्षण में पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू ने आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा - हमारी विचाराधारा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप शर्मा ने भाजपा के इतिहास एवं विकास, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ रामकुमार साहू ने सुरक्षा सामथ्र्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, जिला उपाध्यक्ष छत्तरसिंह ठाकुर ने व्यक्तित्व विकास, प्रदेश सांस्कृति प्रकोष्ठ के सह संयोजक आशीष शर्मा ने हमारी कार्यपध्दति एवं संगठन में हमारी भूमिका, जिला मंत्री श्रीमति मिलेश्वरी साहू ने राज्य की पृष्ठभूमि एवं भाजपा के भूमिका के विषय पर वकत्व दिया। समापन सत्र को मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने संबोधित किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजुद रहे। कार्यकम का आयोजन मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके के नेतृत्व में हुआ। वही संचालन महामंत्री धनंजय नेताम व ईश्वर वर्मा ने किया। 

इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पुनीत राम सिन्हा, वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव सिंह हुदंल, भागीरथी मांझी, मुरलीधर सिन्हा, भीखु भाई मयाणी, नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, सांस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुजबिहारी बेहरा, योगेश शर्मा, छत्तरसिंह ठाकुर, महेश यादव, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, पूर्व महामंत्री रिखीराम यादव, पूर्व अध्यक्ष अनुप भोसले, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश दासवानी, दीनु सिन्हा, केशव साहू, सागर मयाणी, फारूख चैधरी, रेणुका साहू, आसिफ मेमन, विष्णु मरकाम, गुलेश्वरी ठाकुर, वंश गोपाल, पुष्पक देवांगन, सलीम बिन्दु सिन्हा, प्रकाश यादव, परस देवांगन, डागेश्वर दुबे, पुष्पा साहू, नेहरू साहू, लखन गिरी गोस्वामी, काजुराम चक्रधारी, युगल समदरिया, प्रतिक तिवारी, प्रमिला सोनवानी, ताकेश्वरी साहू, पुष्पा साहू, खिरमणी हरपाल, सेवक निषाद, नूतन देवांगन, भीम साहू, दीपक तिवारी, नागेन्द्र देवांगन, मनीष यादव, ताराचंद निषाद सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads