गरियाबंद जिले में नक्सलियों ने फूंकी ठेकेदार की जेसीबी
गरियाबंद। नक्सलियों द्वारा जेसीबी फूंकने की खबर सामने आ रही है। जेसीबी किसी ठेकेदार की बताई जा रही है। नक्सलियों ने बीती रात छूरा क्षेत्र में इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नही की है।
छूरा क्षेत्र की घटना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना छूरा क्षेत्र के कनफाड इलाके की है। नक्सलियों ने बीती रात एक जेसीबी (पोकलेन) में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।
ठेकेदार की है जेसीबी
मिली जानकारी के अनुसार जेसीबी (पोकलेन) किसी ठेकेदार की बतायी जा रही है। कनफाड में जल संसाधन विभाग का काम चल रहा है। जिसमे ठेकेदार की जेसीबी लगी हुई थी। रात में नक्सलियों ने उसमे आग लगा दी।
नही हुई पुष्टि
हालांकि मामले की फिलहाल स्थानीय पुलिस ने पुष्टि नही की है। फिलहाल इस बात की भी जानकारी सामने नही आई कि नक्सली कितने की संख्या मे आये थे ओर घटना को अंजाम क्यों दिया गया।