स्वागत से अभिभूत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कोको पांढी ने युवा कांग्रेसियों में भरा जमकर उत्साह - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

स्वागत से अभिभूत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कोको पांढी ने युवा कांग्रेसियों में भरा जमकर उत्साह

 


युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर एंव युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, गरियाबंद जिला अध्यक्ष संदीप सरकार आज मंगलवार को दोपहर एक बजे के आसपास युवा जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसे ही मैनपुर पहुचे नगर के सीमा आमापारा में प्रदेश सह सचिव उमेश डोंगरे ,अजय बाजपेयी,नीरज ठाकुर,चिराग ठाकुर ने जोरदार आतिशबाजी कर फुलों की बारिश करते हुए स्थानीय युवा कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लगभग 02 किलोमीटर पैदल पुरे मार्गभर फुलों की बारिश की गई और भूपेश बघेल जिंदाबाद युवा कांग्रेस जिंदाबाद के नारों से पुरा नगर गुंज उठा। सामुदायिक भवन में जनसंवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढी, राष्ट्रीय महासचिव एकता ठाकुर, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, उपाध्यक्ष संजय नेताम, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जनक ध्रुव, राष्ट्रीय सचिव मिलिन्द गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष चकेश्वर गढपाले, गरियाबंद जिला के युवा कांग्रेस प्रभारी प्रविण कल्ला, प्रदेश सचिव अमित मिरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंह साहू ,यशंवत साहू व वरिष्ठ कांग्रेस जन बडी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रदेश सह सचिव उमेश डोंगरे के नेतृत्व मेें 50 किलो गजमाला फुलों के हार से प्रदेश अध्यक्ष कोको पांढी का स्वागत किया गया।


इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढी ने कहा कि आज युवा कांग्रेस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का जो आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी परिवार और संगठन की बात करेंगे। युवा कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एक एक कार्यकर्ताआें को गांव गांव पहुचकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पिछले दो वर्षो में छत्तीसगढ के भूपेश बघेल के सरकार द्वारा जो गांव गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी और सभी वर्गो के हितो के लिए कार्य किया है।इसके बारे में बताना है और लोगो को ज्यादा से ज्यादा सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है।


श्री पांढी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी कल 136 वा स्थापना दिवस मनाया है यह सबसे पुरानी और विशाल पार्टी है, देश को आजाद कराने के लिए कांग्रेस के नेताओ ने जेल गये, लाठिया खाई, गोली खाए तब कही जाकर अंग्रेली हूकूमत से इस देश को आजादी मिली है। कांग्रेस पार्टी के नेता और हमारे पूर्वजों ने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना बलिदान दिया है। आज 21 वी सदी का भारत महाशक्ति शाली बनने जा रहा है, यह कांग्रेस पार्टियों के नेताओं की बलिदान का देन है। उन्होंने जन संवाद के माध्यम से संकल्प दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक चुनकर लाना है।



राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि आज यहा युवा कांग्रेस के काफी सघर्षशील पूर्व ब्लाॅक अध्यक्षों का सम्मान किया गया है। यह सम्मान उनके द्वारा पार्टी के लिए किये गये कार्यो के कारण उन्हे दिया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के भाजपा सरकार भ्रष्ट्र सरकार है लोकतंत्र और सरकारी संस्थाओं को बचने का कार्य भाजपा कर रही है। हम सब को इस कार्यक्रम के माध्यम से संकल्प लेना है कि 2024 में हम सब के नेता राहूल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है ।



युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि आज इस क्षेत्र में युवा कांग्रेसियों का उत्साह को देखकर ऐसा लगा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक बनाना तय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ के कांग्रेस सरकार पहली सरकार है, जो 2500 सौ रूपये में धान खरीद रही है, गोबर खरीद रही है। श्री तिवारी ने आगे कहा कि भगवान राम के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है, लेकिन भगवान राम हमारे लिए आस्था है, आज छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार 137 करोड रूपये की लागत से रामगमन पथ मार्ग का निर्माण कर रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ने कहा जिला पंचायत चुनाव के समय युवाओ ने भरपूर सहयोग किया,और आने वाले समय में विधानसभा जीत कर देने 

के लिए युवाओ से आह्वान किया ।इस कार्यक्रम को युवा कांग्रेस के मिलिन्द गौतम, चकेश्वर गढपाले, प्रवीण कल्ला, उपाध्यक्ष संजय नेताम, आदिवासी कांग्रेस के नेता जनक ध्रुव ने भी संबोधित किया।,नीरज ठाकुर,अजय बाजपेयी,चिराग ठाकुर,अमृत पटेल,भविष्य प्रधान,भोला जगत,छायासन्त बीसी,पंकज बीसी,संतोष सोनिवानी,अखिलेश बघेल,गुनेश्वर प्रधान,सूरज प्रधान,कुबेर प्रधान सहित पुरे गरियाबंद जिले से व क्षेत्र से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer