प्रदेश अध्यक्ष साय ने किया दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन,पहली बार गरियाबंद पहुचे प्रदेशाध्यक्ष का भाजपा ने किया भव्य स्वागत
गरियाबंद - बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय ने जिला मुख्यालय गरियाबंद के मंगल भवन में दो दिवसीय भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओ को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विषयो को गंभीरता से अनुशरण करने का आव्हान किया। इस अवसर पर उनके साथ सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, विधायक डमरूधर पुजारी सहित भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी मौजुद थे।
इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गरियाबंद पहुचे श्री साय का भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोशीला स्वागत किया। भाजयुमो कोकड़ी से तिरंगा चैक तक बाइक रैली से उनकी अगुवाई की। वही भाजपा नेताओ ने तिरंगा चैक में बाजे गाजे और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे प्रशिक्षण शिविर मे पहुचे और भारत माता, डाॅ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि देश में अनेको पार्टियाँ हैं किन्तु पूरे देश में प्रशिक्षण शिविर केवल भारतीय जनता पार्टी मे ही होता है, आज 18 करोड कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का सौभाग्य प्राप्त है, उन्होने कहा भाजपा की अपनी एक अलग कार्यशैली है जिसमें लोकतांत्रिक तरीके से कार्यकर्ताओं द्वारा शीर्ष नेतृत्व का चुनाव होता है। अन्य पार्टियों की तरह यह पार्टी किसी एक परिवार की नही बल्कि भाजपा पूरे देश और कार्यकताओं को अपना परिवार मानती है। उनके सुख दुख में भागीदार होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए कहा की जिस तरह से कोरोना महामारी में 135 करोड़ लोगो इस महामारी के समय में अपने सफल नेतृत्व का परिचय दिया।
इस दौरान उन्होने कृषि बिल को लेकर कांग्रेस पर देश को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस और घटक दल कृषि बिल को लेकर देशभर में भ्रामकता फैला रहा है। नया कृषि बिल किसानो के हित में, इसका लाभ सिर्फ और सिर्फ किसानो को होना। वर्षो से किसान विरोधी रही कांग्रेस एमएसपी और मंडी समाप्त होने की बात कहकर किसानो को भड़का रही है। जबकि ये दोनो ही बाते झूठी और भ्रामक है। उन्होने स्पष्ट किया कि एसएसपी और मंडी दोनो यथावत रहेंगे। श्री साय ने कार्यकर्ताओ से कांगे्रस के झूठ का पर्दाफाश करने का आव्हान किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि जो लोग सुप्रीम कोर्ट में राम निर्माण के विरूध्द लड़ाई लड़ी जिन्होने भगवान राम का अस्तित्व नही होने का हलफनामा दिये वही लोग आज भगवान राम की बात कर रहे है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ और अब देश भर की जनता के सहयोग से भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्तारूध्ढ पार्टी कांग्रेस हर मुद्दे पर विफल साबित हुई। कांग्रेस के सारे वादे खोखले निकले। हमारे कार्यकर्ता 2023 के विधानसभा चुनाव के अभी से तैयारी शुरू कर दे। किसान विरोधी इस सरकार को 2023 में करारा जवाब देकर मात देनी है।
इसके पहले महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू ने भी काँग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा, सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार दो साल में एक भी वादा पूरा नही कर सकी। धान खरीदी मामले में भी समुचित व्यवस्था नही कर पाई। पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू ने कहा कि कोई पद पूर्वजों से प्राप्त नही होता पद प्राप्त करने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके तथा संचालक मंडल महामंत्री धनंजय नेताम ने किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री पुनित सिन्हा, अनिल चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुदंल, भागीरथी मांझी, मुरलीधर सिन्हा, भीखु भाई मयाणी, नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, महेश यादव, कुजबिहाीर बेहरा, छत्तर सिंह ठाकुर, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, सांस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश संयाजेक राजेश अवस्थी, सहसंयोजक आशीष शर्मा, रामूराम साहू, सागर मयाणी, कमल सिन्हा, गुरूनारायण तिवारी, दुलार सिन्हा, रूद्राक्ष साहू, केनुराम यादव, रेणुका साहू, बिन्दु सिन्हा, आसिफ मेमन, विष्णु मरकाम, गुलेश्वरी ठाकुर, वंश गोपाल, पुष्पक देवांगन, प्रकाश यादव, दिनु सिन्हा, लखन गिरी गोस्माी, काजुराम चक्रधारी, युगल समदरिया, प्रतिक तिवारी, प्रमिला सोनवानी, तारकेश्वरी साहू, पुष्पा साहू, खिरमणी हरपाल, सेवक निषाद, भीम साहू, दीपक तिवारी, नागेन्द्र देवांगन, भुपेन्द्र कश्यप, मनीष यादव, सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।