बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व नपा अध्यक्ष गफ्फु व नपा जनप्रतिनिधियो नेे की प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी से मुलाकात - state-news.in
ad inner footer

बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व नपा अध्यक्ष गफ्फु व नपा जनप्रतिनिधियो नेे की प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी से मुलाकात

 


गरियाबंद - दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर पहुॅची भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं विशाखापटनम सांसद श्रीमति डी पुरंदेशवरी से मंगलवार को पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व ने गरियाबंद नगर पालिका के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन व नपा जनप्रतिनिधियो ने रूबरू मुलाकात की। यह मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमनसिंह के निवास मे हुई। इस दौरान विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय भी मौजुद थे। 


इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने श्रीमति पुरंदेश्वरी का प्रदेश प्रभारी बनने एवं छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर आत्मीय स्वागत किया। श्री मेमन उन्हे संगठनात्मक दृष्टि से गरियाबंद आने का न्यौता भी दिया, जिसे श्रीमति पुरंदेश्वरी ने सहदय स्वीकार भी किया। श्रीमति पुरंदेश्वरी ने कहा कि चुनावी दृष्टि से संगठन को मजबुत करने वह जल्द ही प्रदेशभर में दौरा करेंगी। इसमें गरियाबंद जिला प्रवास भी शाामिल है। इस दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, विष्णु मरकाम व वंश गोपाल सिन्हा भी उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads