भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं संगठन मंत्री पवन साय करेेंगे कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शिरकत। भाजपा जिला संगठन तैयारियों में जुटी। - state-news.in
ad inner footer

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं संगठन मंत्री पवन साय करेेंगे कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शिरकत। भाजपा जिला संगठन तैयारियों में जुटी।

 


गरियाबंद। जिले के भाजपा कार्यकर्ता होंगे प्रशिक्षित, इसके लिए बकायदा मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला संगठन अंतर्गत 9 मंडल आते हैं, प्रत्येक मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा, जिसमें कार्यकर्ता भाग लेंगे। 

गौरतलब है कि पहली बार बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति, नीति से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय 16 दिसम्बर को प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करेंगे। वहीं 17 दिसम्बर को प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसी तरह राजिम, फिंगेश्वर एवं पांडुका मंडल में 13 व 14 दिसम्बर, छुरा मंडल में 17 व 18 दिसम्बर, गरियाबंद मंडल में 16 व 17 दिसम्बर,  मैनपुर मंडल में 18 एवं 19 दिसम्बर, गोहरापदर, देवभोग और झाखरपारा मंडल में 19 व 20 दिसम्बर को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी भाजपा जिला संगठन ने शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का आग्रह किया है। श्री साहू कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads