किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक। - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक।

गरियाबंद। गत दिनों भाजपा मंडल की बैठक सांई मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। कार्यकर्ताओं की बैठक किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा ने ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के मोर्चे में राज्य की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से असफल हो गई है। कहा कि कार्यकर्ताओं को सशक्त विपक्ष की भूमिका का निर्वहन प्रभावी ढंग से करना होगा, क्योंकि गांव, गरीब और किसान परेशान हैं। विकास कार्य ठप है। उन्होंने कहा कि केंद्र की उपलब्धि और राज्य की विफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को जन-जन के बीच पहुंचना है। इसके अलावा गरियाबंद मंडल में 16 एवं 17 दिसम्बर को आयोजित होने जा रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित का आग्रह किया है। बैठक को जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर धनंजय नेताम, भीखूभाई मयानी, राधेश्याम सोनवानी, वंशगोपाल सिन्हा, विनोद यादव, पुष्पक देवांगन, काजुराम चक्रधारी, सेवक निषाद, मंजुलता गुप्ता, परमेश्वर सेन, प्रकाश यादव, गुलेश्वरी टिंकू ठाकुर, ताकेश्वरी साहू, नेहरू साहू, दीपक तिवारी, संजू साहू, धनराज विश्वकर्मा, नागेंद्र देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer