गरियाबंद : कीटनाशक सेवन से मासूम भाई-बहन और बुआ बेहोश, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रवाना
गरियाबंद। मैनपुर के जांगड़ा गांव में कीटनाशक सेवन से तीन लोग बेहोश हो गए है। जानकारी के अनुसार इनमे दो छोटे बच्चे और एक लड़की शामिल है। कीटनाशक सेवन से तीनो की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनो को मैनपुर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।
गांव के सरपंच और उपसरपंच भानू सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना आज दोपहर 11 बजे की है। 22 वर्षीय गायत्री अपने 6 वर्षीय भतीजे निफुन और ढाई वर्षीय भतीजी निर्जला के साथ घर के बाहर खेल रही थी। गायत्री काफी समय से मनबुद्धि है। खेलते खेलते तीनो अपनी बॉडी से लगे पड़ोसी के घुरवा में चले गए।
यहां गायत्री को एक सीसी पड़ी दिखाई दी। सीसी में भरा तरल पदार्थ उसने खुद भी पी लिया और अपने भतीजे एवं भतीजी को भी पिला दिया। उसके कुछ देर तीनो बेहोश हो गए।
घर वालों ने जब उनकी हालत देखी तो एम्बुलेंश से मैनपुर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मरीजो की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया। फिलहाल तीनो की हालत नाजुक बनी हुई है।
उपसरपंच भानू सिन्हा ने बताया कि सीसी में कीटनाशक दवाई थी। जिसे पीने के बाद तीनों बेहोश हो गए। गांव में अचानक हुई इस घटना से सभी सकते में आ गए। जुगाड़ और मैनपुर पुलिस भी मामले में पल पल की जानकारी ले रहे है।