गरियाबंद -एसपी की स्पेशल टीम ने अवैध धान परिवहन करते 8 वाहनों को कर चुके है जब्त - state-news.in
ad inner footer

गरियाबंद -एसपी की स्पेशल टीम ने अवैध धान परिवहन करते 8 वाहनों को कर चुके है जब्त



गरियाबंद। जिले में इन दिनों पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित स्पेशल टीम अपने कार्यो को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। एसपी ने इन दिनों इस स्पेशल टीम की ड्यूटी देवभोग क्षेत्र में ओडिसा से अवैध धान परिवहन रोकने के लिए लगाई है। जिसके काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है। स्पेशल टीम ने बिचौलियों की नाक में दम कर दिया है। यही नही टीम अबतक 8 वाहनों को अवैध धान परिवहन करते जब्त कर चुकी है।

दरअसल जिला का देवभोग क्षेत्र ओडिसा सीमा से लगा है। ओडिसा में धान का रेट कम और छ्ग में समर्थन मूल्य पर दाम अधिक होने के कारण बिचौलिए बड़ी मात्रा में धान की अफरा तफरी करते है। बिचौलियों का ये काम हर साल बदस्तूर जारी रहता है। मगर इस बार क्लेल्टर नीलेश क्षीरसागर और एसपी भोजराम पटेल इसको लेकर काफी सतर्क है।

जिले के अन्य विभागीय अधिकारियों के अलावा एसपी भोजराम पटेल द्वारा गठित स्पेशल टीम इस बार ओडिसा सीमा पर मुस्तैद है। स्पेशल टीम का खोफ बिचौलियों के कामकाज पर साफ तौर पर देखा जा रहा है। इस बार बहुत कम मात्रा में धान की अफरा तफरी के मामले सामने आ रहे है। उनमें से भी ज्यादातर को स्पेशल टीम अपना शिकार बना चुकी है।

जानकारी के अनुसार स्पेशल टीम अबतक अवैध धान परिवहन करते 8 वाहनों को जब्त कर चुकी है। बीती रात भी टीम ने एक वाहन को जब्त किया है। टीम को नूवापडा सीमा से एक ट्रैक्टर धान सुकली भांटा लाने की सूचना मिली थी। तस्दीक पर टीम ने सूचना सही पाई और ट्रेक्टर क्रमांक सी जी 23 एच 9954 को 110 बोरा धान सहित जब्त कर लिया।

जानकारी के मुताबिक उक्त धान को माखन लाल द्वारा लाटा पारा सहकारी समिति बेचने ले जा रहा था। स्पेशल टीम ने रास्ते में ही ट्रेक्टर को धान समेत जप्त कर लिया। उसी सीमा से ही सूकलीभांटा निवासी शोभाराम नए पिकअप से धान भर कर आ रहा था। स्पेशल टीम के आसपास होने की भनक लगी तो आधा से ज्यादा धान बोरा को रास्ते मे फेक दिया। टीम जब गाड़ी तक पहूँची तो उसमे केवल 18 बोरा धान मिला। टीम ने धान सहित वाहन को जप्त कर देवभोग थाना के सुपुर्द कर दिया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने भी स्पेशल टीम के काम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि टीम अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जिस मकसद को लेकर टीम का गठन किया है वह पूरा होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने इसके लिए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल का आभार भी व्यक्त किया है।

बेसरा ने कहा कि सरकार की मंशा प्रदेश के किसानों द्वारा उत्पादित धान के एक एक दाना को खरीदने की है। इसको लेकर भूपेश सरकार दृढसंकल्पित है। सरकार चाहती है कि दूसरे प्रान्तों का धान प्रदेश की सोसायटियों में ना पहुंचे। एसपी भोजराम पटेल सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads