गरियाबंद : भीषण सड़क हादसा, दो बाइक आपस में टकराई, 3 की मौत 1 घायल - state-news.in
ad inner footer

गरियाबंद : भीषण सड़क हादसा, दो बाइक आपस में टकराई, 3 की मौत 1 घायल

 


गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130c पर आज फिर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी जबकि एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मरने वालों में दो युवक मैनपुर क्षेत्र के और एक उड़ीसा का निवासी बताया जा रहा है।

00 आपस मे टकराई बाइक

मिली जानकारी के अनुसार हादसा दो बाइक के आपस मे टकराने से हुआ है। दोनो बाइक की आमने सामने टक्कर हुई है। मैनपुर पुलिस के मुताबिक दो बाइक पर 4 लोग सवार थे। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गुई जबकि दो ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

00 नेशनल हाइवे 130 सी पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा नेशनल हाइवे 130 सी पर धवलपुर गांव के पास हुआ है। टिकेंन्द्र नेताम और जीवेश मरकाम एक बाइक में सवार होकर मैनपुर से गरियाबंद की और जा रहे थे। वही निखिल और परिमल हलदर गरियाबंद से मैनपुर की और लौट रहे थे। धबलपुर के पास दोनो की बाइक आपस मे टकरा गई। और एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

00 इनकी हुई मौत 

मैनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि हादसा बहुत दर्दनाक था। हादसे ने चारों को गंभीर चौंटे आयी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में टिकेंन्द्र नेताम की मौके पर ही मौत हो गयी। बाकी तीन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां जीवेश और परिमल ने दम तोड़ दिया। निखिल हालात अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है।

00 दो ओडिसा और दो मैनपुर

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के शिकार 4 लोगो मे से 2 मैनपुर क्षेत्र के है। 2 ओडिसा के है। टिकेंन्द्र नेताम मैनपुर के जिडार का निवासी बताया जा रहा। जीवेश मरकाम थूहमेटा का रहने वाला बताया है। दोनो एक ही बाइक में सवार थे। निखिल ओर परिमल हलदर ओडिसा के नवरंगपुर जिले के निवासी बताये जा रहे है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads