आग लगने से 2 घर स्वाहा, झुलसी महिला ने जान पर खेलकर बचाई अपने तीन बच्चों की जान
गोबरा नवापारा/ तर्री गांव में बीती रात आग लग गयी। आग लगने से दो घर जलकर स्वाहा हो गए। आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। हादसे में एक महिला झुलस गई है। मामले में राहत की बात ये रही कि कोई जनहानि नही हुई।
पीड़ित परिवारों के मुताबिक घटना बीती रात साढ़े 10 बजे के बाद की है। घटना के समय दोनो परिवार के सदस्य आराम कर रहे थे। अपने झोपड़ीनुमा घर को आग की लपटों में देखकर सभी आनन फानन में घर से बाहर निकले।
आग कैसे लगी फिलहाल इसका खुलासा नही हो पाया है। चूल्हे की आग सुलगने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से आसपास लगे दो झोपड़ीनुमा घर पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गए है।
जानकारी के मुताबिक जिन दो लोगो के घरों में आग लगी है उनके टिकेश्वरी सोनकर और योगेश साहू है। हादसे में टिकेश्वरी सोनकर झुलस गई है। हादसे के समय टिकेश्वरी बच्चोंके साथ अपने घर मे मौजूद थी। लपटों से घिर जाने के बाद भी उसने अपने तीनो बच्चो को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान वह खुद आग में झुलस गई। गोबरा नवापारा में उनका इलाज जारी है।
मामले की थाना में फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नही हुई है। हालांकि जानकारी मिलते ही गोबरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुची ओर हालात का जायजा लिया। इसआई विजय साहू ने बताया कि पीड़ित परिवारों ने फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नही करायीं है। यदि मामले की रिपोर्ट दर्ज होती है तो पुलिस पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के लिए तैयार है।
आग लगने से दोनो झोपड़ीनुमा घर पूरी तरह स्वाहा हो गए है। यहां तक कि घर का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। टिकेश्वरी सोनकर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। अब उसके सामने खाने के लाले पड़ गए है। वही योगेंद्र साहू की पत्नी हादसे से सदमे में चली गयी है। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।पीड़ित परिवारों ने शासन प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है।