राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरसाबांधा में कृषि विभाग द्वारा फसल चक्र व भूमि की उर्वरता को बनाये रखने के उद्देश्य से किसानों को मसूर बीज वितरण किया गय- योगेश साहू - state-news.in
ad inner footer

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरसाबांधा में कृषि विभाग द्वारा फसल चक्र व भूमि की उर्वरता को बनाये रखने के उद्देश्य से किसानों को मसूर बीज वितरण किया गय- योगेश साहू

 


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरसाबांधा में जनपद पंचायत कृषि विभाग द्वारा फसल चक्र व भूमि की उर्वरता को बनाये रखने के उद्देश्य से किसानों को मसूर बीज (दलहन) वितरित कर फसल चक्र के लाभ व पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गयी।

इस अवसर जनपद उपाध्यक्ष फिंगेश्वर योगेश साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रेशेखर साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे, इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए  जानकारी दी कि, जिस प्रकार स्वस्थ शरीर के लिए सभी प्रकार के पोषक तत्व व अलग अलग प्रकार की भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार खेती भूमि के लिए भी फसल चक्र आवश्यक है जिससे भूमि की उर्वरता शक्ति बनी रहे और उत्पादन अधिक हो। साथ ही शासन की हर योजना का लाभ जनता तक पहुंच सके

साथ ही फसल कटाई के पश्चात बचने वाले पैरा को जलाने से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावो से जनपद उपाध्यक्ष श्री साहू जी ने किसानों को अवगत कराया, व पैरा को न जलाकर उसे गौठानो में दान करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू , जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू , जनपद सभापति संतोष सेन , सरपंच भोज बाई टंडिया  , मोनू वर्मा

एन. एस. यू. आई कार्यकर्ता  धनंजय साहू, खुमेश निषाद व कृषि विभाग अधिकारी  के. पी. साहू, अतुल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  व ग्रामवासी, किसानजन उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads