गरियाबंद जिले में पदस्थ सरकारी कर्मचारी की धमतरी में सड़क दुर्घटना में मौत
Friday, November 27, 2020
Edit
गरियाबंद। जिले में पदस्थ एक सरकारी कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सामने आई है। हादसा धमतरी जिले में हुआ है। मृतक नरेश मरकाम जिले के देवभोग विकासखंड में कृषि विभाग के आरईओ के पद पर पदस्थ थे।
घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नरेश मरकाम अपनी बाइक पर नगरी से कुकरेल जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनको ठोकर मार दी। उन्हें तत्काल दुगली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सड़क दुर्घटना में नरेश की मौत की खबर देवभोग क्षेत्र में भी बड़ी तेजी से फैल गई है। विभागीय साथियों और क्षेत्र के लोगों ने उनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
Previous article
Next article