मरवाही उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत कांग्रेस सरकार के विकास की जीत : संजय नेताम - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

मरवाही उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत कांग्रेस सरकार के विकास की जीत : संजय नेताम

 


मरवाही विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. के.के. ध्रुव के लगभग 38000 मतों से ऐतिहासिक विजय पर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने बधाई देते हुए इस जीत को मरवाही की जनता व भूपेश सरकार के विकासोन्मुख कार्यों की जीत बताया है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के सारे प्रपंचो के बाद भी आज मरवाही की जनता जिस तरह दिल खोलकर भूपेश बघेल सरकार के विकास कार्यों पर जीत की मोहर लगाई है उससे स्पष्ट रूप से प्रतीत होता है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं। मरवाही की जनता जिस प्रकार विगत के वर्षों में छले गए थे उन्हें आज न्याय मिल गया। यह जीत डॉ. कृष्णकुमार ध्रुव की ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व,प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं, लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं,मरवाही की जनता और प्रदेश सरकार के विकासोन्मुखी कार्ययोजनाओं की जीत है जिसके लिए मरवाही की जनता बधाई व धन्यवाद के पात्र हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य पृथक होने के बाद यह पहली सरकार है जिसे इतना बड़ा जनमत प्राप्त हुआ है, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद हुए सभी उपचुनावों में कांग्रेस की जीत प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की नीतियों व लोकहित निर्णयों पर जनता की मुहर है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer