कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के एसपीजी सुरक्षा व्यवस्था को बहाल करने की मांग की - state-news.in
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के एसपीजी सुरक्षा व्यवस्था को बहाल करने की मांग की

 


कांग्रेस के नेता विनोद तिवारी ने राहुल गांधी के साथ धक्का मुक्की को लेकर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर एसपीजी सुरक्षा बहाल करने की मांग की है, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष तथा सांसद वायनाड राहुल गांधी के साथ 1 अक्टूबर को हाथरस में हुई धक्का मुक्की की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुये विनोद तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राहुल गांधी की एस.पी.जी. सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने की मांग की है ।

 


प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा की 1अक्टूबर को हुई घटना में इस आशंका को बल दिया है, कि उन पर कभी भी बड़ी आसानी से जानलेवा हमला हो सकता है, उन्होंने पत्र में लिखा कि 1 अक्टूबर 2020 को हाथरस में उनके दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश की पुलिस उन्हें हाथरस जाने से रोकने के प्रयास में थी, इस दौरान सांसद की सुरक्षा व्यवस्था बुरी तरह टूट गई तथा पुलिस द्वारा उनके साथ की गई धक्का मुक्की के दौरान वे गिर पड़े।

उक्त घटना से स्पष्ट है कि सांसद राहुल गांधी की जान को खतरा है, तथा ऐसी घटनाओं के दौरान कोई भी उनके पास पहुंचकर उन्हें चोट पहुंचा सकता है, तथा उन पर जानलेवा हमला तक होने की संभावना है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer