गरियाबंद एसपी ने किया उप निरीक्षक यदुराज ठाकुर को इनाम व प्रस्सति पत्र से सम्मानित
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा बिन्द्रानवागढ़ चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक यदूराज ठाकुर को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर में चलने वाली प्रशिक्षण में प्र.आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक अ वर्ग पी.पी. कोर्स 43 वां सत्र के दौरान कुल 525 अंको के परीक्षा में पुलिस विज्ञान-100 में 94] पुलिस संगठन-100 में 63] पुलिस एक नागरिक-100 में 81] छत्तीसगढ़ के शहीद-50 में 45] परेड़-100 में 70] फायरिंग-75 में 49 कुल 402 अंक प्राप्त कर गरियाबंद जिले का नाम ऊंचा करने के साथ ही साथ पुरे रायपुर रेंज में टाप किये जिस पर गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य का कामना करते हुये प्रशस्ति पत्र एवं उचित ईनाम से पुरस्कृत किया गया। गरियाबंद पुलिस कप्तान अपने उद्बोधन के दौरान सहायक उपनिरीक्षक यदूराज ठाकुर को एक अच्छा पुलिस अधिकारी बताते हुये। पुलिस विभाग में अच्छा काम करने के साथ ही साथ जनता के प्रति निष्पक्ष एवं मित्रता पूर्ण व्यवहार करने को कहा। उक्त सम्मान के दौरान संतोष महतो अति. पुलिस अधीक्षक गरियाबंद (नक्सल) एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।