भाजपा नेत्री शोभा सोनी का आकस्मिक निधन - state-news.in
ad inner footer

भाजपा नेत्री शोभा सोनी का आकस्मिक निधन





रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजनांदगांव की पूर्व महापौर और वर्तमान निगम नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेत्री शोभा सोनी की आकस्मिक निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वे कोरोना संक्रमण से पीड़ित थी और रायपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है। बता दें कि शोभा सोनी भाजपा की एक कद्दावर महिला नेत्री रही हैं जो पार्टी संगठन के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी है। वे राजनांदगांव नगर निगम की महापौर और समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी है।

वर्तमान में वे राजनांदगांव नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के पद पर विराजमान थी। उनके आकस्मिक निधन पर भाजपा के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads