गरियाबंद जिले में पत्नी के साथ ससुराल आये दामाद ने की खुदकुशी - state-news.in
ad inner footer

गरियाबंद जिले में पत्नी के साथ ससुराल आये दामाद ने की खुदकुशी



गरियाबंद। फिंगेश्वर विकासखंड की छुईया पंचायत के आश्रित गांव जमाही में आज एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ अपनी ससुराल आया हुआ था। युवक ने ससुराल में ऐसा कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका खुलासा नही हुआ है। घटना की जानकारी फिंगेश्वर पुलिस को दे दी गयी है। परिजनो ने खुदकुशी पर शंका जाहिर की है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम भूषण साहू है और रक्षाबंधन पर वह अपनी पत्नी के साथ अपने गांव कसेरूडीह से 6 किमी दूर जमाही आया था। आज सुबह उसकी लाश बाड़ी में जाम पेड़ पर लटकी मिली है।


मृतक के ससुर मनीराम के मुताबिक रात में सभी एक साथ खाना खाकर सोए थे और आज सुबह ये घटना देखने को मिली है। मृतक ने खुदकुशी कब की इसकी उन्हें जानकारी नही है। आज सुबह जब वे उठे तब घरवालों की इसकी खबर लगी। परिजनों ने घटना पर संदेह व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी है। घटना की जानकारी फिंगेश्वर पुलिस को दे दी गयी। अब जांच के बाद ही असलियत सामने आ पाएगी।जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय भूषण के 2 बच्चे है और उसकी शादी को 10 साल हो चुके है। मृतक की किराना का व्यवसाय था। ससुर मनीराम के मुताबिक पति पत्नी के बीच किसी तरह का कोई विवाद नही था। सभी के मन मे फिलहाल एक ही सवाल बना हुआ है कि आखिर भूषण को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर क्यों होना पड़ा।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads