संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली - state-news.in
ad inner footer

संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली




गरियाबंद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गरियाबंद मुख्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस दौरान कलेक्टर छतरसिंह डेहरे और पुलिस कप्तान भोजराम पटेल भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान संसदीय सचिव ने कोरोना वारियर्स का सम्मान भी किया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी व्यजनों से जुड़े गढ़ कलेवा का भी शुभारंभ किया।


वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही हुआ। स्कूली बच्चे कार्यक्रम में शामिल नही हुए। दर्शकगण भी बहुत कम संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का ख्याल रखा गया। हालांकि कार्यक्रम की गरिमा और शान में कही कोई कमी देखने को नजर नही आयी। तिरंगा शान से लहराता रहा।

संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि छग प्रदेश निरंतर प्रगतिपथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों के विकास और उन्नति के लिए हमेशा तैयार है। प्रदेश की प्रगति में यहां के किसानों और युवाओं का अहम योगदान है। सरकार भी किसानों और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इस दौरान संसदीय सचिव ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads