जिले में आज 16 लोग कोरोना पाजिटिव हुए - state-news.in
ad inner footer

जिले में आज 16 लोग कोरोना पाजिटिव हुए


गरियाबंद। जिले में आज 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी के परिवार के 6 सदस्य भी शामिल हैं। वही कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी और उसके परिवार के 4 भी पॉजिटिव पाए गए है। इसके अलावा राजिम क्षेत्र से भी 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने जानकारी देते हुए बताया कि बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी के परिवार के 6 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। विधायक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज उनके परिवार के सदस्यों की जांच की गई थी जिसमें उनकी पत्नी और बच्चे भी शामिल हैं। कलेक्ट्रेट एनआईसी के एक अधिकारी और उसके परिवार के चार सदस्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा राजिम क्षेत्र के 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

राजिम बीएमओ वीरेंद्र हिरोदिया ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि राजिम क्षेत्र के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। इनमें से एक महिला की जांच रायपुर में की गई है। आज आने वाले मरीजों में राजिम शहर से एक, बेलटुकरी गांव से एक, किरवई गांव से दो और सुरसाबंधा का एक मरीज शामिल है। फिलहाल सभी को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads