कोरोना वायरस
छत्तीसगढ़
गरियाबंद जिले में कोरोना पॉजिटिव छात्र की बहन भी हुई संक्रमित
Friday, July 31, 2020
Edit
गरियाबंद। फिंगेश्वर में एक छात्र के पॉजिटिव आने के बाद आज उसकी बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। दोनो भाई बहन रायपुर में कोचिंग करते थे और दोनो कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटे है। उसके बाद दोनों भाई बहन संक्रमित हो गए है! राजिम बीएमओ वीरेंद्र हिरोंदिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि छात्र के बाद अब उसकी छोटी बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। दोनो रायपुर से एक साथ घर लौटे थे। दोनो की रिपोर्ट एक के बाद पॉजिटिव आयी है। फिलहाल छात्रा को भी गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इसके साथ ही फिंगेश्वर नगर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 हो गया है। जिले में भी संक्रमित मरीजो का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
Previous article
Next article