गोधन न्याय योजना" गरियाबंद जिले में शुरू, प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ग्रामीणों को योजना की कुछ ऐसे दी जानकारी - state-news.in
ad inner footer

गोधन न्याय योजना" गरियाबंद जिले में शुरू, प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ग्रामीणों को योजना की कुछ ऐसे दी जानकारी


गरियाबंद। छग सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना आज जिले में भी शुरू हो गयी है। जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने छूरा विकासखण्ड के द्वारतरा गांव में विधि विधान से सम्पन्न किया। इससे पहले उन्होंने मुडागांव में हरेली पर्व पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर और विधायक अमितेष शुक्ल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगो को अपनी पुरानी संस्कृति को नही भूलना चाहिए, योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और पशुधन सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा गोधन न्याय योजना का नाम जितना छोटा है उसका लाभ उतना ही अधिक मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल योजना की शुरुवात की जा रही है जल्द ही इस योजना को वृहद रूप दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और आय के साधन गांव में ही उपलब्ध हो।भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा केवल अपने लाभ के लिए योजना बनाती रही जबकि उनकी सरकार जनता को लाभ देने के लिए योजना बनाती है।

विधायक अमितेष शुक्ल ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश मे पहली योजना है जिसमे गाय को इतना महत्व दिया है। उन्होंने सरकार की इस योजना को ऐतिहासिक बताया हुए कहा इससे किसानों को बहुत फायदा होगा और कांग्रेस की गाय के प्रति भावना को इतिहास में दर्ज की जाएगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गाय को लेकर केवल राजनीति की है कभी उसके भले के लिए कोई योजना नही बनाई। फिंगेश्वर विकासखण्ड में भी गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया गया। जनपद सीईओ स्वेच्छा सिंह ने जेजरा, देवरी और बोरसी गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों को योजना के सम्बंध में जानकारी दी। सीईओ स्वेच्छा सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार की गोधन न्याय योजना छग सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, इससे एक ओर जहां पशुधन से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी, वही दूसरी और जैविक खाद से फसल उत्पादन में बढ़ौतरी और फसल लागत में कमी आएगी। उन्होंने ग्रामीणों को गोधन न्याय योजना से जुड़ने और इसका लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से की है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads