पांडुका पुलिस ने 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है... जुआरियो से पुलिस ने 49870 रुलये नगदी सहित 09 जुआरियों को पकड़ा! - state-news.in
ad inner footer

पांडुका पुलिस ने 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है... जुआरियो से पुलिस ने 49870 रुलये नगदी सहित 09 जुआरियों को पकड़ा!



गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के निर्देशन में आज पांडुका पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने 49870 रुलये नगदी सहित 09 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पांडुका पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबीर से कुछ लोग ग्राम पाण्डुका बस स्टैण्ड के नई बन रही बिल्डिंग मे जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई थी,जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया व मौके पर कुल 09 आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश के साथ 49,870/-रूपये, 07 नग मोबाईल, 05 नग मोटर सायकल, कुल जुमला रकम 49,870/-रूपये जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
पकड़े गए जुआरियों में राम प्रकाश यदु पिता स्व0 राममूर्ति यदु उम्र 40 वर्ष ग्राम पाण्डुका, राज कुमार निर्मलकर पिता बिसम्भर निर्मलकर उम्र 51 वर्ष ग्राम पोड़, लीला राम साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 35 वर्ष ग्राम पाण्डुका, कन्हैय्या साहू पिता पुषउ राम साहू उम्र 35 वर्ष ग्राम पाण्डुका पुरूषोत्तम साहनी पिता विक्रम साहनी उम्र 25 वर्ष ग्राम पाण्डुका, जय प्रकाश द्विवेदी पिता दिनेंद्र द्विवेदी उम्र 29 वर्ष ग्राम पाण्डुका, भागवत साहू पिता खुमान सिह साहू उम्र 35 वर्ष ग्राम पाण्डुका, परदेशी चक्रधारी पिता फुल सिंह चक्रधारी उम्र 40 वर्ष ग्राम पाण्डुका और अनूप दास पिता फिरतु दास उम्र 35 वर्ष ग्राम पाण्डुका शामिल है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत बघेल, सउनि नकुल सिदार, प्रआर 44 नेताम, आरक्षक टार्जन साहू, चमन कुर्रे, जयकिशन, बुद्धेश्वर साहू, कोमल साहू, जितेंद्र निर्मलकर, मनोज कुर्रे, भानू रात्रे, देवराम मनहर सैनिक रेख राम साह और लुमेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक बीआर पटेल ने बताया कि जुआ, सट्टा और शराब एक सामाजिक बुराई है। जिसे खत्म किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिको से अपने क्षेत्र में इस प्रकार से संचालित कृत्यों की सूचना तुरन्त पुलिस को देने की अपील की है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि पुलिस के द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads