कोरोना वायरस
छत्तीसगढ़
गरियाबंद। जिले में आज एक साथ 6 कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें एक गरियाबंद नगर पालिका का पार्षद और एक पुलिस जवान भी शामिल है। वहीं एक संक्रमित मरीज मैनपुर विकासखंड और तीन देवभोग विकासखंड के बताए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने बताया कि आज 6 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें 2 मरीज गरियाबंद शहर के हैं। जिनमें एक पार्षद और एक पुलिस जवान शामिल है। वहीं मैनपुर विकासखंड के धुर्वागुड़ी में एक कोरोना संक्रमित सामने आया है। 3 मरीज देवभोग विकासखंड के हैं। जिनमें एक लाटापारा, एक सोनामुंडी और एक खुटगांव का मरीज शामिल है। इसके साथ ही जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या एक बार फिर 12 से बढ़कर 18 हो गई है।
गरियाबंद जिले में आज एक साथ 6 कोरोना मरीज सामने आए हैं।
Wednesday, July 22, 2020
Edit
गरियाबंद। जिले में आज एक साथ 6 कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें एक गरियाबंद नगर पालिका का पार्षद और एक पुलिस जवान भी शामिल है। वहीं एक संक्रमित मरीज मैनपुर विकासखंड और तीन देवभोग विकासखंड के बताए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने बताया कि आज 6 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें 2 मरीज गरियाबंद शहर के हैं। जिनमें एक पार्षद और एक पुलिस जवान शामिल है। वहीं मैनपुर विकासखंड के धुर्वागुड़ी में एक कोरोना संक्रमित सामने आया है। 3 मरीज देवभोग विकासखंड के हैं। जिनमें एक लाटापारा, एक सोनामुंडी और एक खुटगांव का मरीज शामिल है। इसके साथ ही जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या एक बार फिर 12 से बढ़कर 18 हो गई है।
Previous article
Next article