गरियाबंद का एक पूरा परिवार हुआ कोरोना से संक्रमित, कल एक और आज 5 सदस्यों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव - state-news.in
ad inner footer

गरियाबंद का एक पूरा परिवार हुआ कोरोना से संक्रमित, कल एक और आज 5 सदस्यों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव




गरियाबंद। जिले में आज एक पूरे परिवार के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आयी है। कल परिवार के एक सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। आज परिवार के बाकी 5 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। परिवार देवभोग का निवासी है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने पुष्टि करते हुए बताया कि आज देवभोग के 5 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य है। परिवार के एक सदस्य की रिपोर्ट कल पॉजिटव आयी थी आज 5 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। एक सदस्य के पॉजिटिव आने के बाद आज ही परिवार के अन्य सदस्यों के सैम्पल लिए गए थे जो पॉजिटव आये है।इनमे 2 महिला और 3 पुरुष शामिल है। सभी को गरियाबंद जिला कोविड 19 अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। बतादे गरियाबंद जिले में ये पहला मामला है जब एक परिवार के इतने सदस्य एक साथ संक्रमित हुए हो।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads