छत्तीसगढ़
गरियाबंद जिले के गौठानों में 1264.65 क्विंटल गोबर की खरीदी
Thursday, July 30, 2020
Edit
गोधन न्याय योजना अंतर्गत गरियाबंद जिले के 43 गौठानों में 1264.65 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप से मिली जानकारी अनुसार जिले में गोधन न्याय योजना प्रारंभ तिथि से अब तक विकासखंड गरियाबंद के 12 गौठानों में 23 पशुपालकों से 72.09 क्विंटल, विकासखंड फिंगेश्वर के 10 गौठानों में 118 पशुपालकों से 672.73 क्विंटल, विकासखंड छुरा के 8 गौठानों में 113 पशुपालकों से 331.92 क्विंटल, विकासखंड मैनपुर के 4 गौठानों में 64 पशुपालकों से 91.69 क्विंटल तथा विकासखंड देवभोग के 5 गौठानों में 48 पशुपालकों से 74.05 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। इसी प्रकार नगरीय निकाय गरियाबंद,राजिम,फिंगेश्वर और छुरा के एक-एक गौठानों में 12 पशुपालकों से 22.17 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।
Previous article
Next article