कोरोना वायरस
छत्तीसगढ़
गरियाबंद। जिले में आज फिर 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, एक पुलिस जवान है और दूसरी गर्भवती महिला है, कुछ देर पहले जैसे ही प्रशासन को इसकी खबर मिली तो दोनों को रायपुर रिफर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जवान अमलीपदर थाना में पदस्थ था और रूटीन चेकिंग में ली गयी सैम्पलिंग में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जवान को आज ही सिटी कोतवाली गरियाबंद के लिए रवानगी दे दी गई है, उनका ट्रांसफर हो गया था। इंदागांव की एक महिला भी पॉजिटिव आई है, बता दें कि बीते कुछ समय से गरियाबंद जिले में कोरोना का कहर रुका हुआ था, बल्कि जो पहले से पॉजिटिव मरीज थे वह भी ठीक होकर वापस लौट रहे थे और अब गिने-चुने मरीज ही शेष थे जिनका इलाज रायपुर में चल रहा था, आज फिर 2 नए मरीज मिलने से एक बार फिर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
गरियाबंद में एक जवान और एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव
Sunday, June 14, 2020
Edit
गरियाबंद। जिले में आज फिर 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, एक पुलिस जवान है और दूसरी गर्भवती महिला है, कुछ देर पहले जैसे ही प्रशासन को इसकी खबर मिली तो दोनों को रायपुर रिफर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जवान अमलीपदर थाना में पदस्थ था और रूटीन चेकिंग में ली गयी सैम्पलिंग में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जवान को आज ही सिटी कोतवाली गरियाबंद के लिए रवानगी दे दी गई है, उनका ट्रांसफर हो गया था। इंदागांव की एक महिला भी पॉजिटिव आई है, बता दें कि बीते कुछ समय से गरियाबंद जिले में कोरोना का कहर रुका हुआ था, बल्कि जो पहले से पॉजिटिव मरीज थे वह भी ठीक होकर वापस लौट रहे थे और अब गिने-चुने मरीज ही शेष थे जिनका इलाज रायपुर में चल रहा था, आज फिर 2 नए मरीज मिलने से एक बार फिर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
Previous article
Next article