क्राइम
छत्तीसगढ़
गरियाबंद पुलिस ने आज एक बड़ी कार्यवाही की है, पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। फिंगेश्वर पुलिस ने हथखोज पुल के नीचे दो लोगों को गांजा बेचते गिरफ्तार किया है, पुलिस ने उनके पास से 3.7 किलो गांजा बरामद किया है, पुलिस को मुखबिर से आरोपियों द्वारा गांजा बेचने की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार किए गए अनुज कुमार और युगल किशोर दोनों महासमुंद जिले के रहने वाले हैं। मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसडीओपी संजय ध्रुव ने बताया की मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी महासमुंद गरियाबंद जिले की सीमा से जुड़े हथखोज गांव में एक पुल के नीचे गांजा बेच रहे थे, फिंगेश्वर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, फिंगेश्वर पुलिस ने दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
Wednesday, May 13, 2020
Edit
गरियाबंद पुलिस ने आज एक बड़ी कार्यवाही की है, पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। फिंगेश्वर पुलिस ने हथखोज पुल के नीचे दो लोगों को गांजा बेचते गिरफ्तार किया है, पुलिस ने उनके पास से 3.7 किलो गांजा बरामद किया है, पुलिस को मुखबिर से आरोपियों द्वारा गांजा बेचने की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार किए गए अनुज कुमार और युगल किशोर दोनों महासमुंद जिले के रहने वाले हैं। मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसडीओपी संजय ध्रुव ने बताया की मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी महासमुंद गरियाबंद जिले की सीमा से जुड़े हथखोज गांव में एक पुल के नीचे गांजा बेच रहे थे, फिंगेश्वर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, फिंगेश्वर पुलिस ने दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
Previous article
Next article