पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान - state-news.in
ad inner footer

पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान








राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने शुक्रवार को कोरोना फाईटर के रुप में काम कर रहे जिले के आला प्रशासनिक अधिकारियों, विद्युतकर्मियों,पुलिसकर्मियों व सफाईकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी व सफाई कर्मचारी कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग के अगली कतार में हैं। वे अपने घरों से निकलकर अपनी जान की परवाह किये बिना हम सबको सुरक्षित रख रहे हैं ताकि कोरोना का संक्रमण रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोनो जैसे महामारी में स्थानीय प्रशासन का योगदान सराहनीय है। हमें सभी प्रशासनिक अधिकारियों का मान सम्मान करना चाहिए। पूर्व विधायक उपाध्याय ने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा है कि जिलेवासी भी जिले को सुरक्षित बनाये रखने में प्रशासन का साथ दें।इस दौरान उन्होंने जिला कार्यालय में जिलाधीश श्याम धावड़े,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह,अपर कलेक्टर के के बेहार, संयुक्त कलेक्टर जे आर चौरसिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, गरियाबंद बीएमओ डॉ. बी.बारा, गरियाबंद नगर पालिका परिषद के सीएमओ संध्या वर्मा,पाण्डुका थाना प्रभारी भुआर्य, इंजीनियर विद्युत विभाग एस. के.दीवान, पाण्डुका विद्युत विभाग प्रभारी शैलेंद्र कुसुम को प्रतीक चिन्ह व अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके,जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अनिल चंद्राकर,अजय रोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष  सोम प्रकाश साहू, आसिफ मेमन ,वंशगोपाल सिन्हा इत्यादि उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads