कोरोना वायरस
छत्तीसगढ़
बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों पर चालानी कार्यवाही
गरियाबंद। नगर पालिका प्रशासन ने बिना मास्क लगाए घूम रहे 60 लोगों पर चालानी कार्यवाही की है, साथ ही उन्हें मास्क बांटा गया है। वहीं लोगों से मास्क अनिवार्य रूप से लगाने अपील करते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करने कहा है। मालूम हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर शासन-प्रशासन लगातार अभियान चलाते हुए जागरूक कर रही है। लेकिन लगातार समझाइश एवं चेतावनी के बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर एक बार फिर चालानी कार्यवाही की गई है। पालिका प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक बिना मास्क लगाए घूम रहे 60 लोगों पर चालानी कार्यवाही करते हुए, उन्हें मास्क भी दिया गया। बता दें कि बढ़ते लॉकडाउन के बीच शासन-प्रशासन ने अतिआवश्यक सेवाओं के अलावा कुछ अन्य सेवाओं को नियम-शर्तों के तहत छूट दी गई है। जिससे कि नगर में शुक्रवार को सामान्य दिनों की तरह ही लोगों की भीड़ देखी गई। इस दौरान ऐसे बहुत से लोग बिना मास्क लगाए घूमते हुए नजर आए। जिन पर पालिका प्रशासन ने चालानी कार्यवाही की है। इसके साथ ही लोगों से यह अपील की गई है कि मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। कार्यवाही के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को जागरूक करते हुए मास्क पहनने पर जोर दिया।
सुश्री संध्या वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के परिपालन में बिना मास्क पहनने वाले 60 लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई है। लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने लगातार समझाइश दी जा रही है। कहा कि आने वाले दिनों में भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।
गरियाबंद। नगर पालिका प्रशासन ने बिना मास्क लगाए घूम रहे 60 लोगों पर चालानी कार्यवाही की
Saturday, May 16, 2020
Edit

Previous article
Next article