23 हाथियों का दल गरियाबंद पहुचा खड़ी फशलो को पहुचा रहा है ! - state-news.in
ad inner footer

23 हाथियों का दल गरियाबंद पहुचा खड़ी फशलो को पहुचा रहा है !


                           फाइल फोटो



महासमुंद जिले से हाथियों का दल गरियाबंद जिले में प्रवेश कर गया है, आज सुबह हाथियों के दल को राजिम के पास धमनी-कुम्ही गॉव के खार में देखा गया है, हाथियों की संख्या दो दर्जन के करीब बतायी है, सबसे अहम बात ये है कि हाथियों का ये दल बडी तेजी से आगे बढ रहा है। 23 हाथियों का है दल राजिम एसडीएम जीडी वाहिले के अनुसार 23 हाथियों का दल है जो जिले की सीमा में प्रवेश किया है, कल शाम 6 बजे इनके दल को महासमुंद के बम्हनी गॉव में देखा गया था और आज सुबह ये जिले की सीमा में प्रवेश किए है, अभी इनकी लोकेशन राजिम के नजदीक अरण्ड और कुम्ही गांव के बीच बतायी जा रही है, उऩ्होंने बताया कि हाथी का दल बडी तेजी से आगे बढ गया है, किसानों की फसल के नुकसान की जानकारी भी सामने आयी है, वे अपनी पुरी टीम के साथ इस पर निगरानी रखे हुए है।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की जानकारी

हाथियों के दल की जानकारी मिलते ही वन अमला भी सतर्क हो गया है, आसपास सभी गांवो में हाथी के आने की जानकारी दे दी गयी है, मुनादी के जरिए लोगो को सतर्क रहने की जानकारी दी गयी है, डीएफओ मंयक अग्रवाल ने बाताया कि अमला पुरी तरह सतर्क है और लोगो से घरों में रहने की समझाईश दी गयी है, उऩ्होंने बताया कि महासमुंद से हाथियों को कैसे निकाला गया इसका अनुभव उनके पास है इसलिए गरियाबंद जिले से भी हाथियों को जल्द ही आगे बढा दिया जायेगा।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads