कोरोना वायरस से बचाव केलिए गरियाबंद पुलिस कप्तान एवं पुलिस टीम मुस्तैद - state-news.in
ad inner footer

कोरोना वायरस से बचाव केलिए गरियाबंद पुलिस कप्तान एवं पुलिस टीम मुस्तैद


                                                                                 
नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल जिला गरियाबंद के द्वारा जिले के थानों का भ्रमण कर कोरोना वायरस के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन के संबंध में जायजा लिया गया ।

(1) गरियाबंद से अन्य राज्यों के लगने वाले सीमाओं को शीलबंद किया गया है। जिसे अन्य राज्यों के कोई भी अनाधिकृत रूप से राज्य के सीमा में  प्रवेश न कर सके। इस के लिए विभिन्न थानों में MCP लगाये गये है तथा पुलिस जवान मुस्तैदी से 24 घण्टे डयूटी कर रहे है ।
(2) गरियाबंद जिले के विभिन्न भीड वाले स्थानों (जैसे बाजार) में सोशल डिस्टेसिं को पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
(3) सभी थानों में सेनेटाईजर रख हैण्डवास करने को प्रेरित किया जा रहा है।
(4) अन्य राज्यों एंव जिलों से आये हुये लोगों का विभिन्न स्थानों में भोजन एवं रहने की उचित व्यवस्था की गई है जिससे लोगों को असुविधा न हो इसके अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से 24 घण्टे जनता के संपर्क में रह कर उनकी शंकाओं, समस्यों का लगातार समाधान किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया तथा व्हाटस्प ग्रुप पर नजर रखी जा रही है ।
(5) पुलिस परिवार को किसी भी प्रकार की तकलिफ न हो पुलिस परिवार को लॉकडाउन में राशन एवं अन्य किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए पुलिस कप्तान स्वयं अपने टीम के साथ दौरा के करते नजर आ रहे हैं
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads