नगर पालिका गरियाबंद के अधिकारी-कर्मचारियों ने सीएम राहत कोष में दी 35 हजार 500 रूपये की सहायता राशि - state-news.in
ad inner footer

नगर पालिका गरियाबंद के अधिकारी-कर्मचारियों ने सीएम राहत कोष में दी 35 हजार 500 रूपये की सहायता राशि



गरियाबंद नगर पालिका परिषद  में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी, प्लेसमेंट कर्मचारी एवं सफाई मित्रों द्वारा कोरोना पीडित हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में 35 हजार 500 रूपये की सहयोग राशि दी गई। कलेक्टोरेट परिसर में आज कलेक्टर श्याम धावड़े को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गफ्फार मेमन की मौजुदगी में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने उक्त राशि का चेक सौपा। इस अवसर पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, पार्षद  रितिक सिन्हा, आसिफ मेमन, अश्वनी वर्मा, नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री संध्या वर्मा एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads