कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई है। - state-news.in
ad inner footer

कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई है।




कलेक्टर श्याम धावड़े ने कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के संबंध में जिला कार्यालय में स्थापित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07706-241288 है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी डिप्टी कलेक्टर निर्भय साहू होंगे, साहू का मोबाईल नम्बर 94255-87666 व 70003-97268 है। कलेक्टर के आदेशानुसार उक्त नियंत्रण कक्ष में 25 मार्च से 31 मार्च तक, 01 अप्रैल से 07 अप्रैल तक तथा 08 अप्रैल से 14 अप्रैल 2020 तक तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 25 से 31 मार्च 2020 तक प्रथम पाली सुबह 6 बजे से अपरान्ह दो बजे तक सहायक ग्रेड-02 मोहित मांझी, विवेक टेम्भरें व नगर सैनिक हुमन दीवान, द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक ग्रेड-03 मिथलेश कृषाणु, भुनेश्वर भण्डारी और नगर सैनिक  योगेश्वर खपार्डे, तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सहायक ग्रेड-02 सुनील यादव, सूरज बोरेकर और भृत्य कुबेर निर्मलकर की ड्यूटी लगाई गई है। 01 अप्रैल से 07 अप्रैल 2020 तक प्रथम पाली सुबह 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक  सहायक ग्रेड-03 सूरज प्रकाश श्रीवास,  डाटा एण्ट्री ऑपरेटर विनोद निर्मलकर और भृत्य गणेश कंवर, द्वितीय पाली अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक ग्रेड-03  गुलशन कुमार साहू, रिखीराम कंवर और नगर सैनिक  घनश्याम साहू, तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर राजा साहू, सहायक ग्रेड-03  थनेश साहू और नगर सैनिक  सूरज नेताम की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार 08 अप्रैल से 14 अप्रैल 2020 तक प्रथम पाली सुबह 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक सहायक ग्रेड-03  गुलशन कुमार सेन, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर  फनेश पटेल और नगर सैनिक कमलेश ध्रुव,  द्वितीय पाल अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक ग्रेड-03 कन्हैया सोनवानी,  पंकज पाटिल और नगर सैनिक  गोकुल कंवर, तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सहायक ग्रेड-02 ऋषिकेश भोई, सहायक ग्रेड-03 बृजभूषण साहू और भृत्य विकास सार्डेवे की ड्यूटी लगाई गई है।  यह आदेश  तत्काल प्रभावशील हो गई है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads