मुख्यमंत्री ने वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए कोरोना वायरस के सम्बंध में जिलों में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा किया - state-news.in
ad inner footer

मुख्यमंत्री ने वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए कोरोना वायरस के सम्बंध में जिलों में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा किया






गरियाबंद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों से कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर जिलों में आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था, खाद्यान्नों की सुचारू आपूर्ति, अन्य प्रदेश से जिले में आने वाले लोगों की जानकारी सहित अन्य विषयों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने जिला में स्थापित कन्ट्रोल रूम/ हेल्पलाईन नम्बर चैबीसों घंटे चालू रखने और ड्यूटीरत कर्मचारियों को प्राप्त जानकारियों को पंजीपद्ध कराने कहा। इसी प्रकार प्रदेश से बाहर गये लोगों और जिले में आ रहे लोगों की सूचीबद्ध कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्याम में रखते हुए मनरेगा के कार्यो में तेजी लाने कहा। उन्होंने अन्य राज्यों के छत्तीसगढ़ में रूके लोंगों के लिए भी हर संभव सहयोग करने कहा, ताकि उन्हे यह एहसास न हो कि हम अन्य प्रदेश में ठहरे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सब्जी-बाड़ी और फलों की खेती में काम करने वाले मजदूरों को काम में छूट दी जाए, साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग की समझाईश भी दी जाए। मुख्यमंत्री ने लोग लाॅकडाउन के दौरान कलेक्टरों को व्यवस्था और समन्वय पर अधिक ध्यान देने कहा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में आवश्यक निर्णय लेने निर्देशित किया। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण रोकने व लाॅकडाउन के दौरान लिए गए निर्णय की भलि-भांति परिपालन कराने के लिए सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। कलेक्टर श्याम धावड़े ने अवगत कराया कि जिले में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु लाॅकडाउन के दौरान आम जनता को आवश्यक सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन सतर्क एवं मुस्तैद है। जिला प्रशासन को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और मीडिया का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। जिले के ओडिशा बार्डर पूर्णतः सील कर दिया गया है। पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। विदेश भ्रमण कर जिले में आए आठ लोगों को चिन्हांकित किया गया है। दूसरे राज्य कमाने-खाने गये जिले के 1243 लोग वापस आये हैं। इन सभी को होम क्वारेंटीन में रखा गया है। तहसील मुख्यालय राजिम में उत्तर प्रदेश से आये 37 जजमान पंडितों के लिए ठहरने एवं खाद्यान्न की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। जिले में बिहार प्रांत के 9 मजदूरों के लिए भी ठहरने व खाद्यान्न की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। वहीं जिले के 15 मजदूर राज्य के बाहर फसे है, इनसे संपर्क कर राशि, राशन व ठहरने की व्यवस्था की दी गई है। कलेक्टर ने यह भी अवगत कराया कि जिला अधिकारियों को पांच-पांच ग्राम पंचायतों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी संबंधित पंचायतों की माॅनिटरिंग कर गांव की स्थिति का रिपोर्ट जिला प्रशासन को कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में एसपी भोजराम पटेल, जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर के.के. बेहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, सीएमएचओ डाॅ. एन.आर. नवरत्न, सिविल सर्जन डाॅ टंडन, उप संचालक कृषि  एफ.आर. कश्यप, डिप्टी कलेक्टर निर्भय साहू व श्रीमती ऋषा ठाकुर, श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र, सहायक खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, डीपीएम डाॅ रीना लक्ष्मी उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads