होम आइसोलेशन में रखे सभी व्यक्तियों का प्रतिदिन भौतिक सत्यापन किया जा रहा है - state-news.in
ad inner footer

होम आइसोलेशन में रखे सभी व्यक्तियों का प्रतिदिन भौतिक सत्यापन किया जा रहा है




 कलेक्टर श्याम धावड़े  के निर्देशानुसार होम आइसोलेशन में रखे सभी व्यक्तियों का प्रतिदिन भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। उन्हें बाहर न निकलने हेतु समझाईश भी दी जा रही है। अभी तक किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई तकलीफ नही है फिर भी प्रत्यक्ष रूप से उनकी जांच प्रतिदिन की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी जे आर चौरसिया द्वारा टीम गठित की गई है जिसमे स्वास्थ्य विभाग से बी एम ओ ,कार्यपालिक दंडाधिकारी कुसुम प्रधान व परियोजना अधिकारी चंद्रहास साहू शामिल है। पुलिस प्रशासन की ओर से बल के साथ गठित टीम भ्रमण कर रही है। आज पारागांव, बेन्दकुरा, जुनाडीह, खुर्सीपार, दर्रीपारा व आमदी द भ्रमण किया गया। जिसमे 12 लोगों घर मे रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads